
रायपुर गुढ़ियारी स्थित दही हांडी मैदान में शिव महापुराण का आयोजन किया गया है। इसमें सीहोर वाले अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 9 से 13 नवंबर तक शिव महापुराण की व्याख्या करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से श्रद्धालु पहुंचेंगे।
एक लाख से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल । इसमें राज्यपाल अनुसुईया उईके भी शामिल हुई
इसके लिए रायपुर के गुड़ियारी में विशाल डोम लगाया गया है.
एयरपोर्ट से रायपुर के भारत माता चौक तक जनसैलाब उमड़ा पड़ा. रास्ते भर लोगों ने फूल बरसाए. रास्ते भर हजारों की संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे. इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे भी लगे. इन सबके बीच संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और आयोजक समिति ने प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया.
रेलवे स्टेशन में लगाया जा रहा है हेल्प डेस्क
लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से बड़ी तैयारी की गई है. हजारों की संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है. वहीं हजारों की संख्या में वालंटियर भी तैनात किए जाएंगे. ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क लगाया गया है. जो श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने की व्यवस्था करेंगे और कार्यक्रम स्थल जाने के लिए मार्गदर्शन करेंगे. ये डेस्क 9 से 13 नवंबर तक चलाया जाएगा.
इन इलाकों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रायपुर में यातायात पुलिस द्वारा भी बड़ी तैयारी की गई है. क्योंकि शिव महापुराण में शामिल होने वाले श्रद्धालू प्रदेश भर से आएंगे. प्रमुख रूप से श्रद्धालुओं आने की संभावना दुर्ग,राजनांदगांव,कांकेर ,धमतरी,आरंग, महासमुंद, बेमेतरा और बिलासपुर जिले से है. इसलिए पुलिस ने अलग अलग पार्किंग स्थल बनाया है. इसके अलावा श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग चौक,स्टेशन चौक, गुढ़ियारी की ओर से और अंबेडकर चौक से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है.
