ट्विटर (Twitter) में सीईओ, सीएफओ समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों का पत्ता साफ होने के बाद अब कर्मचारियों पर छंटनी (Layoff) की तलवार लटक रही है.
कंपनी की कमान हाथ में लेने के बाद दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क (Elon Musk) ने जो ऑपरेशन क्लीन शुरू किया है उसकी जद में हजारों कर्मचारी शामिल हैं
ऐसा कहा जा रहा है कि मस्त 3000 से ज्यादा या करीब आधे ट्विटर इंक के कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.
ब्लूमबर्ग ने इस मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बताया कि एलन मस्क ने लागत में कटौती के लिए Twitter Inc. में…
लगभग 3,700 नौकरियों में कटौती करने का बड़ा प्लान तैयार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के नए बॉस इस छंटनी को लेकर अपना फरमान शुक्रवार को जारी कर सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया कि Elon Musk सोशल मीडिया कंपनी के मौजूदा काम को अपनी नई नीतियों के तहत बदलने के लिए कमर कस चुके हैं.
