
छतीसगढ़ के कोरबा में सहायक शिक्षक एलबी से प्रधानपाठक में विसंगति के बाद 1145 शिक्षकों का प्रमोशन रद्द कर दिया गया है। इस सिलसिले में कलेक्टर संजीव झा ने 19 अक्टूबर को आदेश जारी किया और प्रमोशन को रद्द करने की बात कही साथ ही काउंसलिंग के जरिए नए सिर से पदोन्नति करने का भी निर्देश दिया।

कलेक्टर के बाद अब कोरबा डीईओ ने प्रमोशन रद्द करने के निर्देश दिए हैं। सहायक शिक्षकों के नियोक्ता डीईओ होते हैं, इसलिए उनकी ओर से आदेश जारी किया गया है। साथ ही, सभी सहायक शिक्षक एलबी को यह स्पष्ट किया है कि वे पूर्व कार्यरत संस्था में काम करेंगे। बता दें कि कई सहायक शिक्षकों ने प्रधानपाठक के रूप में जॉइन कर लिया था। उन्हें फिर से सहायक शिक्षक के रूप में काम करना होगा।
