भारतीय जनता पार्टी ने नवगठित जिलों में भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही रायपुर, राजनांदगांव, भिलाई समेत 13 जिलों में भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें कई जिला अध्यक्षों को बदला गया है। राजधानी रायपुर जिले से श्रीचंद्र सुंदरानी को हटा कर जयंती पटेल को रायपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं भिलाई में बृजेश ब्रिज पुरिया, राजनांदगांव में रमेश पटेल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में संजीव साह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में धमन साहू, नारायणपुर में रूप साय सलाम, सुकमा में धनीराम बारसे, सक्ति में कृष्णकांत चंद्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
जांजगीर-चांपा में गुलाब चंदेल, सारंगढ़ में सुभाष जालान, जसपुर में सुनील गुप्ता, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अनिल केसरवानी, कोरिया में कृष्ण बिहारी जयसवाल को भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
