छत्तीसगढ़ में नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में अपनी सीट पक्की करने के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट cgdme.co.in पर 25 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन, छत्तीसगढ़ ने एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सों के लिए राज्य की नीट यूजी काउंसिलिंग 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है।
छत्तीसगढ़ में नीट यूजी 2022 की काउंसिलिंग के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपए निर्धारित किए गए हैं। वहीं ओबीसी, एसटी व एसटी अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए निर्धारित हैं। इसके अलावा एनआरआई अभ्यर्थियों को 10000 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में जमा कराने होंगे।
Chhattisgarh NEET UG Counselling 2022 के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन:
डायरेक्टोरेट की ऑफिस cgdme.in/cgdme.co.in पर जाएं।
होम पर दिख रहे लिंक ‘NEET UG MBBS/BDS application form 2022’ पर क्लिक करें।
अब आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी जरूरी कॉलमों को भरें।
आवश्क दस्तावेज अपलोड करें।
रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराएं।
भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
