जमशेदपुर में नकल के आरोप में टीचर ने सबके सामने कपड़े उतरवाकर छात्रा की जांच की। इस घटना के बाद वो इतनी परेशान और शर्मिंदा थी कि उसने घर पहुंच कर खुद को आग लगा ली। नौंवी की छात्रा 95 फीसदी जल चुकी है। उसकी हालत गंबीर है। फिलहाल उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

यह शर्मनाक मामला झारखंड के जमशेदपुर का है.
यह घटना शुक्रवार शाम पांच बजे की है. छात्रा साकची के शारदामणि गर्ल्स स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है. आग में 80 फीसदी तक झुलसी दलित छात्रा ने अस्पताल में किसी तरह डॉक्टर को बताया कि क्लासरूम में सभी बच्चियों के सामने उसके कपड़े उतरवाकर जांच की गई. आग में 80 फीसदी तक झुलसी दलित छात्रा ने अस्पताल में किसी तरह डॉक्टर को बताया कि सोशल साइंस की परीक्षा के दौरान क्लासरूम में सभी बच्चियों के सामने मेरे कपड़े उतरवाकर तलाशी ली. मेरे पास कोई चिट नहीं मिला. टीचर की इस कार्रवाई के बाद से इतना इनसल्ट फील किया. इससे जान देने का फैसला ले लिया. अपमान से आहत होकर मैंने अपने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली.
परिजनों के अनुसार छात्रा करीब साढ़े चार बजे स्कूल से आई. स्कूल से लौटने पर वह काफी गुमसुम थी. उसने अपनी दोनों बहनों को दूसरे कमरे में जाने को कहा. उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई. दस मिनट के बाद कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई और धुआं निकलने लगा. जब कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो छात्रा छटपटा रही थी. पूरे शरीर में आग फैल चुकी थी. आनन-फानन में किसी तरह आग को बुझाकर उसे एमजीएम अस्पताल में ले जाया गया.
परिवार ने कार्रवाई की मांग की
मां, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी शिक्षक चंद्रा दास ने आरोपों से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा-मैंने छात्रा को न तो पीटा है और न ही कपड़े उतरवाए हैं। चीटिंग करते पकड़ाने के बाद अन्य छात्राओं ने कहा कि उसने अपने कपड़ों में चिट छिपा रखी है। मैंने उसे पकड़कर प्रिंसिपल के हवाले कर दिया। फिर वह छुट्टी के बाद अपने घर चली गई।
