देशभर में गुरुवार को करवा चौथ व्रत उत्साह के साथ मनाया गया और महिलाओं ने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और पूजन के बाद अपना व्रत तोड़ा, लेकिन गाजियाबाद में एक अलग ही मामला देखने को मिला। यहां एक महिला ने बीच बाजार में सभी लोगों के बीच में अपने पति की जमकर धुलाई कर दी।
दरअसल पति अपनी गर्लफ्रेंड को करवाचौथ पर शॉपिंग करा रहा था और उसी समय उसी मार्केट में उसकी पत्नी भी शॉपिंग के लिए पहुंच जाती है। दोनों का आमना सामना होते ही पत्नी पूरा माजरा समझ जाती है और पति के साथ-साथ उसकी गर्लफ्रेंड की भी जमकर धुनाई कर देती है।
गाजियाबाद में पति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाजार में पत्नी अपनी मां व बहनों के साथ शॉपिंग कर करती है और इसी दौरान पति व उसकी गर्लफ्रेंड से उसका सामना हो जाता है। इसके बाद मां और दूसरी बहनों के साथ मिलकर पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका की धुनाई कर डाली। जब ज्यादा हंगामा होने लगा तो घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और प्रेमिका को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
