राज्य शासन द्वारा आयोजित किए जा रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पारंपरिक खेलों में बच्चे, जवान और बूढ़े सब उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। शारीरिक रूप से विकलांग भी जोश, जुनून और जज्बे के साथ अपनी पसंद के खेलों में शामिल होकर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
ऐसी ही एक महिला है, वह बस्तर केे बकावंड ब्लाक के ग्राम सरगीपाल की रहने वाली है। उनका नाम गुरबारी है। उनकी एक हाथ हथेली नहीं है। फिर भी गुरबारी का खेलों के प्रति जोश, जुनून और जज्बा देखते ही बनता है। गुरबारी अपनी शारीरिक कमी के बावजूद अपनी हुनर से एक अलग ही पहचान बना रही है। उन्होंने पिछले दिनों राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पारंपरिक खेलों में भाग लिया और सामूहिक खेल कबड्डी और खो-खो में जीत भी दर्ज की।
एक हाथ से सब काम निपटाती है
आदिवासी बहुल क्षेत्र के छोटे से गांव सरगीपाल में रहने वाली गुरबारी का कहती है, वो अपने एक हाथ से ही सब काम कर सकती हैं, जो एक सामान्य व्यक्ति कर सकता है। उन्होंने कहा, खेल में भाग लेने के लिए शारीरिक क्षमता तो जरूरी है ही, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है हौसलों का मजबूत होना है। मजबूत हौसले ही मुझे हिम्मत और आत्मविश्वास देते हैं, जिससे मैं कोई भी काम कर सकती हूं। उसने बताया कि इस आयोजन में उसने लंगड़ी दौड़, पिट्ठुल, 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो और कुर्सी दौड़ में भाग लिया। ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ के बारे में बात करते हुए गुरबारी कहती हैं कि ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ सरकार की एक अच्छी पहल है जिसकी वजह से हम जैसी घरेलू महिलाओं को एक मौका मिला है। उसने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा की वह इस बात से काफी खुश है कि उसे आगे भी खेलने का अवसर मिलेगा।
दूसरे चरण के लिए 2725 विजेता टीम का चयन
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन 6 चरणों में किया जा रहा है। प्रदेश के 170 नगरीय निकाय क्षेत्र के अंतर्गत संचालित राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर अब तक विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धाओं में एक लाख 4 हजार 802 प्रतिभागियों ने शिरकत की है। इनमें 48 हजार 950 महिला और 55 हजार 852 पुरूष शामिल हैं। प्रथम चरण में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में दलीय खेल अंतर्गत गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी(कंचा) में 2725 विजेता टीम और व्यक्तिगत खेलों बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में 2084 विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया है। यह सभी चयनित प्रतिभागी द्वितीय चरण में जोन स्तर पर 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जोन स्तर(लेवल-2) में नॉकआऊट पद्धति से जोन के राजीव युवा मितान क्लब क्षेत्रों के विजेता प्रतिभागी और दल के मध्य प्रतियोगता आयोजित की जाएगी।
