मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों का हाल बेहाल है। उनको करीब 3 महीने से वेतन नहीं मिला है। जबकि इस पर वहां के जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं।छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल में अपग्रेड किया गया
पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल सका है ।
ऐसा केवल प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षकों के साथ हो रहा है । जबकि संविदा शिक्षकों को वेतन तय वक्त पर मिल रहा है । संविदा शिक्षकों को वेतन ग्रांट की राशि से दिया जाता है । जबकि प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षकों के लिए राशि ट्रेजरी से जारी की जाती है । ट्रेजरी से वक्त पर राशि जारी नहीं होने के कारण उन्हें भुगतान नहीं किया जा सका है । जिले में 25 स्वामी खास आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हैं । इनमें से 21 इंग्लिश माध्यम तथा 4 हिंदी माध्यम है । यहां के 400 से अधिक शिक्षकों को लगभग 3 करोड़ रुपए की राशि दी जानी है । आरडी तिवारी स्कूल , शहीद स्मारक विद्यालय , बीपी पुजारी सहित जिले के सभी अंग्रेजी व हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकों को वेतन नहीं मिल सका है । दानी गर्ल्स स्कूल के लगभग सभी शिक्षक प्रतिनियुक्ति हैं । ऐसे में यहां के स्टाफ का ही वेतन रुक गया वाले है । अधिकतर विद्यालयों में प्राचार्य का पद प्रतिनियुक्ति से भरा गया है । प्राचार्य समेत आधा स्टाफ दीवापली मनाने तनख्वाह का इंतजार कर रहा है ।
