बिलासपुर में गुरुवार को रोजगार ऑफिस में 38 पदों पर भर्ती के लिए एक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को प्राइवेट संस्थानों में नौकरी करने का मौका मिलने वाला है। इस कैम्प में शामिल होने के लिए युवाओं को बारहवीं और ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इस कैम्प में जो युवक चय होंगे उन्हे 9 हजार 500 रुपये से लेकर 21000 तक वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय के उपसंचालक ने बताया कि राज्य शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग रायपुर के निर्देश पर रोजगार ऑफिस कोनी में 13 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक निशुल्क प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है।
इन संस्थानों में मिलेगी नौकरी, बिलासपुर सहित कवर्धा और धमतरी में पोस्टिंग
प्लेसमेंट कैंप में मेसर्स सुख किसान बायोप्लानटेक प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर के साथ ही मेसर्स आदित्य बिड़ला कैपिटल इंश्योरेंस बिलासपुर के लिए भर्ती की जाएगी। कैंप में चयनित युवाओं को बिलासपुर के साथ ही कवर्धा और धमतरी में पोस्टिंग दी जाएगी।
बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव से लेकर सीनियर एजेंसी मैनेजर के पदों पर होगी भर्ती
इन संस्थानों में बिजनेस एग्जीक्यूटिव से लेकर फील्ड ऑफिसर, एजेंसी मैनेजर, सीनियर एजेंसी मैनेजर के 38 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए बारहवीं और ग्रेजुएशन रखा गया है। चयनित युवाओं को पद के अनुसार 9 हजार 500 रुपए से लेकर 21 हजार रुपए सैलरी मिलेगी।
