रायपुर. छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए तारीख घोषित कर दी गई है. शासकीय-अशासकीय संस्थाओं के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30- 11 -2022 है. वहीं विलंब शुल्क के साथ 15-12- 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. विशेष विलंब शुल्क के साथ 25-12- 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए आप माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbs.nic.in पर जा सकते हैं.
