कुछ लोग फर्जी पत्रकार बनकर लोगो पर पत्रकारिता का रौब दिखा कर उन्हें लुटने का काम कर रहे है| ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर में भी देखने को मिला जहाँ नवा रायपुर में सहायक प्रबंधक के साथ तीन व्यक्तियों ने खुद को पत्रकार बताकर उससे पैसे हड़पने की कोशिश की|
एनआरवीपी नवा रायपुर के सहायक प्रबंधक ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया की सेवकदास सहित तीन लोग अपने आप को पत्रकार बताते हुए मेरे कार्यालय में आये और पिथौरा जहां मैं पहले कार्य करता था वहा मेरे खिलाफ दर्ज हुए पुराने मामलों को लेकर मुझे धमकाया और कहा कि हमें ढाई लाख रुपए नहीं दोगे तो तुम्हारी नौकरी खतरे में आ जाएगी। उसने आगे बताया कि सेवक दास ने 29 सितंबर को मुझे फोन किया और मुझसे मेरा नाम और पता पूछा और जब मैंने उससे कुछ पूछना चाहा तो, उसने मिलकर बताऊंगा कह कर मेरा फोन काट दिया। इसी समय ही मुझे उन पर शक हो गया और मैंने अपने दोस्त राजेंद्र डोगरे को इसके बारे में बताया कि मुझे तीन पत्रकार परेशान कर रहे हैं।
फिर हम दोनों ने मिलकर एक योजना बनाई और दोबारा सेवकदास को फोन करके मिलने की तारीख निकाली और जब सेवक दास 12 अक्टूबर को अपने तीनो साथी सुनील यादव, हामिद कादिरी और आर. बी. वर्मा मेरे पास पत्रकार बनकर आया और मुझसे 3 लाख रूपये की मांग करने लगा तो मेरे कार्यालय के मित्र सोहेल अली ने अपने फोन से उस समय की वीडियो रिकॉर्डिंग बना डाला|
थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 384 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस पर कार्यवाही की जा रही है|
