समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.
यूपी की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का परिवार सबसे बड़ा है. उनके परिवार के करीब 25 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो राजनीति में सक्रिय हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि मुलायम के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें.
यूपी के इटावा जिले में स्थित सैफई गांव में 22 नवंबर 1939 को मुलायम सिंह यादव का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था. मुलायम सिंह यादव राजनीति में आने से पहले शिक्षक थे. जो मैनपुरी स्थित जैन इंटर कॉलेज करहल प्रवक्ता के पद पर भी कार्यरत थे. एक साधारण परिवार में जन्में मुलायम सिंह की शुरुआती जिंदगी मुश्किलों से भरी थी पर चुनौतियों से निपटना उन्हें अच्छई तरह आता था और इस बात को उन्होंने आगे साबित करके दिखाया. वो मूलतः एक शिक्षक थे लेकिन शिक्षण कार्य छोड़कर वो राजनीति में आये और आगे चलकर समाजवादी पार्टी बनायी.
मुलायम सिंह यादव के बाबा का नाम मेवाराम था. मेवाराम के दो बेटे थे. सुघर सिंह और बच्चीलाल सिंह. सुघर सिंह के पांच बेटे हुए. इनमें मुलायम सिंह यादव, रतन सिंह, राजपाल सिंह यादव, अभय राम सिंह और शिवपाल सिंह यादव. भाइयों में मुलायम सिंह तीसरे नंबर और शिवपाल सिंह सबसे छोटे हैं.
