अंबिकापुर : 5 वर्षीय एक बच्ची को चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। बच्ची एक अन्य बच्ची के साथ घर के बाहर बालू पर बैठकर खेल रही थी। इसी बीच एक महिला बच्ची को चॉकलेट देने की बात कहकर अपने साथ पैदल ले जाने लगी। वह घर से कुछ ही दूर पहुंची थी की बच्ची के घर के बगल में रहने वाले युवक को उक्त बच्ची को अनजान महिला के साथ देख कर शक हुआ। उसे रोक कर पूछताछ करने पर महिला युवक के साथ अभद्र व्यवहार करने लगी।
यह देख आस पास के लोग वहां पहुंच गए और बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्ची को बहला-फुसलाकर महिला द्वारा ले जाने की घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। महिला अपना सही नाम व पता नहीं बता रही है। न तो उसके पास आधार कार्ड है और न ही कोई दस्तावेज है। महिला ने अपने पर्स में कई तरह के तंत्र-मंत्र से जुड़े किताब रखे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बच्ची को बहला-फुसला कर महिला द्वारा ले जाने की घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।



