छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल अनोखे अंदाज में दिखाई दिए. मुख्यामंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे वो छत्तीसगढ़ी गीत ए धमधा के राजा बाबू गाते नजर आ रहे हैं. उनके इस रूप को देख सभी ने उनकी काफी प्रशंसा की.
शनिवार को राजधानी में रायपुर के कलेक्टर की कॉन्फ्रेंस की गई थी, जिसमे पुरे राज्य के कोलेक्टेरों ने हिस्सा लिया था. रात को IAS एसोसिएशन के तरफ से छत्तीसगढ़ क्लब में डिनर पार्टी आयोजित की गई थी. जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हिस्सा लिया. इसमें कॉन्फ्रेंस में आए अफसरों के साथ राजधानी में तैनात वरिष्ठ अफसर शामिल हुए। सीएम भी डिनर करने पहुंचे थे.
मुख्यमंत्री बघेल ने IAS अफसरों के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ी गीतों से समा बंधा. इस दौरान CM ने…ए धमधा के राजा बाबू… तोर कइसन लागे…. गीत गाकर अफसरों को अपना मुरीद बना लिया. इस बीच बघेल ने छत्तीसगढ़ की कुछ प्रचलित कविताएं भी पढ़ी.
