रायपुर: छत्तीसगढ़ में पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित (Bhupesh government will provide helicopter tour) किया जाएगा. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के मैरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को आज सुबह 8 बजे से हेलीकॉप्टर की सैर कराई जाएगी. साल 2022 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 125 छात्र छात्राओं ने मैरिट में जगह बनाई है. इनमें कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 छात्र शामिल हैं. helicopter tour to toppers students
18 बार उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर: आज सुबह 8 बजे से इन मेधावी विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर से यात्रा कराई जाएगी. हेलीकॉप्टर में 7 सीटें होने के कारण एक बार में 7 विद्यार्थी ही सैर कर पाएंगे. ऐसे में 125 विद्यार्थियों को सैर कराने के लिए 18 बार हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा.
परिजनों से मांगा गया सहमति पत्र: माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि “10वीं और 12वीं बोर्ड मिलाकर कुल 125 विद्यार्थी मेरिट में आए हैं. हेलीकॉप्टर की यात्रा के लिए मंडल द्वारा विद्यार्थियों के परिजनों से हस्ताक्षर के साथ सहमति पत्र मांगा है. अब तक 119 विद्यार्थियों के अभिभावकों से सहमति पत्र प्राप्त हुआ है. इन सभी विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की सैर कराई जाएगी.
