छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ वन सेवा परीक्षा 2020 का इंटरव्यू स्थगित कर दिया है. इस संबंध में आयोग ने पत्र भी जारी कर दिया है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) आरक्षण पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ वन सेवा के 211 पदों के लिए होने वाले इंटरव्यू को रद्द कर दिया है। छत्तीसगढ़ वन सेवा की संयुक्त परीक्षा 2020 के विज्ञापन कुल 211 पदों की पूर्ति हेतु दस्तावेज सत्यापन 8 अक्टूबर को किया जाना था। इसके साथ ही इस परीक्षा के लिए साक्षात्कार 21 अक्टूबर 2022 को होना था।
उक्त पदों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आगामी आदेश तक स्थगित करने का फैसला लिया है। आयोग ने यह फैसला आरक्षण पर हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए केस के आधार पर लिया है। छत्तीसगढ़ वन सेवा के इन 211 पदों की पूर्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू की तारीख छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भविष्य में जारी करेगा।
