हर साल की तरह इस साल भी हजारों की संख्या में लोग WRS कॉलोनी ग्राउंड पर पहुंचंगे. सीएम भूपेश बघेल भी इस दौरान मैदान पर उपस्थित रहें.

रायपुर। राजधानी के सबसे ऊंचे 111 फीट के रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का सीएम भूपेश बघेल ने अग्निबाण से दहन किया। डब्ल्यूआरएस ग्राउंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में मशहूर टीवी सीरियल में राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भी शामिल हुईं। सीएम भूपेश बघेल पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।
