छत्तीसगढ़ को गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल बड़ी सफलता मिली है। दस हजार मीटर स्पीट स्केटिंग में छत्तीसगढ़ के युवा खिलाडी अमितेश मिश्र ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है । छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री उमेश पटेल ने अमितेश की इस सफलता पर उन्हें बधाई और शुभकामना दी।
इस अवसर पर कोच दलजीत, शेफ डी मिशन डॉ. अतुल शुक्ल, डिप्टी शेफ डी मिशन रुपेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित होकर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाया। संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ स्केटिंग संघ के अध्यक्ष एम. डी. रेड्डी, महासचिव किशोर भंडारी एवं अमितेश के कोच अनुराग साहू ने भी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।अमितेश मिश्रा छत्तीसगढ़ वन विभाग के अधिकारी राकेश मिश्रा के पुत्र हैं। अमितेश जर्मनी उच्चस्तरीय प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं और राष्ट्रीय स्पर्धा में मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का मान पहले भी बढ़ा चुके हैं।
