4G से 10 गुना ज्यादा होगी स्पीड…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। देश में 5G सेवा शुरू होने के बाद संचार क्रांति के एक नए युग की शुरुआत हो गई है। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद समेत देश के 13 शहरों में आज से 5G सर्विस की सेवा उपलब्ध हो गई है। इससे सीम लेस कवरेज हाई डाटा रेट, लो लेटेंसी और अत्यधिक विश्वसनीय संचार प्रणाली की सुविधा मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 5G सर्विस की लॉन्चिंग कर दी है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, रिलायंस कंपनी के मुकेश अंबानी और भारती एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील भारती मौजूद रहे।
5G लॉन्चिंग कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से भारत में डेटा की कीमत बहुत कम बनी हुई है। ये बात अलग है कि हमने इसका हल्ला नहीं मचाया, बड़े-बड़े विज्ञापन नहीं दिए। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हमने फोकस किया कि कैसे देश के लोगों की सहूलियत बढ़े, Ease of Living बढ़े।
– 5G सर्विस लॉन्चिंग कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने चार पिलर्स पर चार दिशाओं में एक साथ फोकस किया है। पहला है ‘डिवाइस की कीमत’, दूसरा है ‘डिजिटल कनेक्टिविटी’, तीसरा है ‘डेटा की कीमत’, चौथा और सबसे जरूरी ‘डिजिटल फर्सट’ की सोच है।
देश के जिन 13 शहरों में सबसे पहले 5जी सेवा को लॉन्च किया गया है। उनमें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता, जामनगर, लखनऊ, पुणे जैसे शहर शामिल हैं। इसके दो साल बाद पूरे देश में 5जी सेवा का तेजी से विस्तार किया जाएगा।
