छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर राज्य सरकार ने तिथि की घोषणा कर दी है। करीब तीन माह तक चलने वाले इन खेलों का आयोजन 6 अक्टूबर से होगा। इसमें गिल्ली-डंडा, कंचा, गेड़ी दौड़ सहित 14 तरह के पारंपरिक खेल होंगे। ग्रामीण परिवेश से जुड़े इन खेलों को लेकर संभवत: देश में पहली बार इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन करने का निर्णय लिया है| इस छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक कि शुरुआत 6 अक्टूबर 2023 से होगी, और इसका समापन ठीक चार महीने बाद 6 जनवरी 2023 को किया जायेगा|
यह छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक छः स्तर पर होगा, जिसका आयोजन और देखरेख का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। कैबिनेट में लिए गए निर्णय के बाद छत्तीगढ़िया ओलम्पिक का ढांचा तैयार कर लिया गया है। इस ओलम्पिक में कुल 14 तरह के पारंपरिक खेल को शामिल किया गया हैं| छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के जरिये खिलाडियों को मंच तो मिलेगा ही इसके साथ ही खेल भावना का विकास भी होगा|
