राजनांदगांव. कोरोना काल के दो साल बाद इस साल डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दरबार में इस साल मेला का आयोजन होगा। माता के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए रेलवे ने अच्छी पहल करते हुए नवरात्र के दौरान 8 ट्रेनों का स्टॉपेज दिया है। इसके अलावा गोंदिया -दुर्ग गोंदिया मेमू का रायपुर तक विस्तार किया गया है।
गौरतलब है कि रेलवे प्रशासन द्वारा शारदीय व चैत्र नवरात्र के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा हर साल नॉन स्टॉपेज ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जाता है। इस साल कई ट्रेनें रद्द है। इसके बाद भी भक्तों के लिए रेलवे ने डोंगरगढ़ में नवरात्र के दौरान 8 ट्रेनों का स्टॉपेज दिया है।
इन-इन ट्रेनों का होगा अस्थाई ठहराव
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ में 26 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए 8 ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिया गया है। जिसमें गांड़ी संख्या 12812 हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस पहुंच 20 बज कर 25 मिनट व छूट 20.27 बजे, गांड़ी संख्या 12811 कुर्ला-हटिया एक्सप्रेस पहुंच 16 बज कर 33 मिनट और छूट 16.35, गाड़ी संख्या 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस पहुंच 7.27 और छूट 7.29, गाड़ी संख्या जोधपुर -पुरी एक्सप्रेस पहुंच 17.38 और छूट 17.40, गाड़ी संख्या 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस पहुंच 12.21 और छूट 12.23, गाड़ी संख्या 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस पहुंच 10.53 और छूट 10.59, गाड़ी संख्या 12146 पुरी-कुर्ला एक्सप्रेस पहुंच 14.28 और छूट 14.30 एवं गाड़ी संख्या 12145 कुर्ला-पुरी एक्सप्रेस पहुंच 13.13 और छूट 13.15 शामिल है। इसके अलावा गोंदिया-दुर्ग मेमू का रायपुर तक विस्तार किया गया है।
