चंडीगढ़ 60 लड़कियों का अश्लील MMS बनवाने वाला, निकला आर्मी का जवान I
चंडीगढ़ यूनवर्सिटी की जिस छात्र पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है, उससे चैटिंग करने वाला युवक सेना का जवान निकला। बताया जा रहा है कि सेना के जवान ने ही आरोपी लड़की को अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करने वाले सेना के जवान से आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट पूछताछ कर रही है।
मामले में जांच में पता चला है कि आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करने वाला आर्मी का जवान जम्मू का रहने वाला है। इसका नाम संजीव कुमार बताया जा रहा है। फिलहाल अरुणाचल प्रदेश के एटा नगर के पास तैनात है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लड़की और सेना के जवान के बीच चैटिंग पुलिस को हाथ लगी है। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ है।
बता दें कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने का खुलासा तब हुआ जब शिमला में बैठे आरोपी लड़की के बॉयफ्रेंड ने एक वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। इसके बाद से कई लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाने का दावा किया गया। यह वीडियो हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा बनाती थी और उसे अपने ब्वॉयफ्रेंड व अन्य आरोपियों को भेजती थी। आरोपी लड़की, उसका ब्वॉयफ्रेंड और एक अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
