राजधानी के शासकीय स्कूल में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आश्चर्यजनक बात यह है की छेड़छाड़ का यह आरोप किसी और पर नहीं बल्कि खुद प्रिंसिपल पर लगा है। मामले में स्कूल के किसी अन्य कर्मचारी के भी शामिल होने का आरोप है।

राजधानी में छात्राओं के यौन उत्पीड़न का एक दुखद मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल का प्रिंसिपल ही छात्राओं के साथ गंदी हरकत किया करता था। ये बात जब छात्राओं के अभिभावकों को पता चली तो उन्होंने स्कूल आकर जमकर हंगामा किया। बात इस कदर बढ़ी की तोड़फोड़ भी शुरू हो गई। लोगों ने प्रिंसिपल की जमकर पिटाई भी की। प्रिंसिपल पर आरोप है की प्रिंसिपल ने 3 छात्राओं के साथ गलत हरकत की।
घटना से बौखलाए अभिभावकों ने जमकर प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी भी की। मामला इतना गरमाया की माहौल को शांत करने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ी। उपरोक्त मामला आमानाका थाना इलाके के डूमर तालाब सरकारी स्कूल का है । रोटरी कॉस्मो शासकीय प्राथमिक शाला के प्रिंसिपल दिलीप कुमार भगत को इस मामले में पालकों की भीड़ ने पीट दिया।
पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने प्राचार्य पर यह आरोप लगाया है की वह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किया करता था। उसने कई बार छात्राओं के साथ क्लासरूम में भी शर्मनाक हरकत की यहां तक की वह कई बार उन्हें कार में घुमाने के बहाने ले जाया करता था और उन्हें प्रताड़ित किया करता। छात्राओं के घरवालों को जब मामले की जानकारी हुई तो सोमवार दोपहर स्कूल पहुँच गए। जब प्रिंसिपल से बातचीत शुरू हुई तो वह बहस में बदल गई और फिर स्टाफ रूम के भीतर ही अभिभावकों ने प्राचार्य दिलीप भगत व स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मौके पर आमानाका थाने की पुलिस पहुंची है, आमानाका थाने की पुलिस इस मामले में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करके पूछताछ की कार्रवाई कर रही है।
