बलौदाबाजार-भाटापारा के एक हॉस्टल के 5 शिक्षकों को हॉस्टल अधीक्षक के प्रभार से हटा दिया गया है। इन पांचो शिक्षकों पर छात्र-छात्राओं का शोषण करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मनमानी कार्य पूर्ण करने के आरोप में सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों के खिलाफ मनमानी पूर्ण कार्य करने, बच्चों का शोषण करने और विभाग का दोहन आरोप हैं। इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए सभी 5 शिक्षक एलबी को उनके छात्रावास अधीक्षक के पदभार से हटा कर उन्हें मूल पदस्थापना में भेज दिया गया है। इसके बाद उनकी जगह अन्य अधीक्षक को नियुक्त कर दिया गया है।
