कोई मनचला आशिक नहीं, गरीब ऑटो ड्राइवर था लड़का वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर कुछ लड़कियां लड़के की पिटाई कर रही हैं।
रविवार को रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ लड़कियों ने एक युवक की बड़ी बेहरमी से पिटाई के दी। उसे तब तक मारा,जब तक उसकी कमीज नहीं फट गई। लड़कियों से मारखाकर लड़का खून से लथपथ हो गया। एयरपोर्ट में खड़े लोग इस घटना को देखते रहे और अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करके वीडियो वायरल कर दिया। लोग सोचते रहे कि लड़कियों ने किसी मनचले आशिक की पिटाई की होगी,लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ अलग ही है।
दरअसल जिस लड़के की पिटाई हुई,वह कोई मनचला आशिक नहीं,बल्कि ऑटो टैक्सी चालक है ,जबकि लड़कियां राहुल ट्रैवल्स में काम करती हैं। पीड़ित लड़के दिनेश का कहना है कि वह मई माह में राहुल ट्रैवल्स के लिए टैक्सी चलाने का काम करता था ,लेकिन जब उसने नौकरी छोड़ी ,तब उसको मई और जून माह की पगार नहीं दी गई। अपने इसी बकाया वेतन को लेने युवक एयरपोर्ट स्थित राहुल ट्रेवल्स के दफ्तर पहुंचा हुआ था। जहाँ लड़कियों ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।
लड़कियों की मारपीट का शिकार बने दिनेश का कहना है कि उसने ट्रैवल में काम करने वाली युवती सोनल से प्रतिष्ठान के मालिक का नंबर मांगा ,ताकि वह अपना बकाया वेतन मांग सके। जिसपर उसे नंबर नहीं दिया गया,बल्कि सोनम समेत ट्रैवल में काम करने वाली दूसरी लड़कियों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी और तबतक मारा,जबतक उसके कपड़े नहीं फाड़ दिए। कुछ समय पहले एयरपोर्ट ,से लड़कियों की गुंडागर्दी का एक और वीडियाे वायरल हुआ था। रायपुर एयरपोर्ट में इस तरह की कई वीडियो वायरल होती रहते हैं।
लड़की ने किया मिर्च स्प्रे
यह आत्मरक्षा है या गुंडागर्दी पगार मांगने गए युवक दिनेश के साथ जब लड़कियां मारपीट कर रही थी,तब उनमे से एक लड़की,जिसका नाम प्रीति बताया जा रहा है। उसने अपनी जेब से महिलाओ द्वारा अपनी आत्मरक्षा के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले मिर्च का स्प्रे निकालकर युवक के मुंह पर स्प्रे कर दिया। जिसके कारण दिनेश को कुछ समय के लिए दिखाई देना बंद हो गया। इसी अंधेपन का फायदा उठाकर लड़कियों ने दिनेश को जीभर कर मारा। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके बदमाश लड़कियों पर कार्रवाई की है। इस घटना के साथ ही यह सवाल उठने लगे हैं कि महिलाओं को उनकी आत्मरक्षा के नामपर मिर्च स्प्रे या अन्य घातक उपकरणों को रखने की छूट मिलनी चाहिए।
