सोने के दाम में गिरावट के साथ में चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है| इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में सोने का दाम 297 रुपये सस्ता और चांदी 839 रुपए महंगी हो गई है| सोने के दाम गिरकर 50,566 रुपये और चांदी के दाम बढ़कर 56,776 रुपये हो चुका है|
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करें। सबसे अच्छा है कि हॉलमार्क देखकर सोना खरीदें। हॉलमार्क सरकारी गारंटी है। हॉलमार्क का निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।
