राहुल गांधी ने की यात्रा की शुरुआत- उमड़ा जनसैलाब
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन की यात्रा शुरू करने से पहले कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में कैंप में सुबह 7 बजे तिरंगा झंडा फहराया गया और झंडे को सलामी दी गई। इसके बाद दूसरे दिन की यात्रा शुरू हुई।
भारतीय राजनीति में चल रहें घमासान के बीच कांग्रेस इन दिनों सुर्ख़ियों में है। केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन हो या जनता से जुड़े अन्य मुद्दे केंद्र सरकार से सवाल पूछने का काम करती रहती है। तो वहीं अब कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आगाज कर चुकी है। अटकले ये भी लगाए जा रहे है कि कांग्रेस की ये भारत जोड़ो यात्रा आगामी लोकसभा चुनावों का संकेत भी हो सकती है। हालांकि कांग्रेस की स्थिति राजनीतिक दृष्टि से मध्यम बनी हुई है।
बीते दिनों कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया। बावजूद इसके कांग्रेस की राजनीतिक रणनीत्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है। जहां एक तरफ बिहार मुख्यमंत्री विपक्ष एकजुटता अभियान चला रहें है तो वहीं कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा पर निकल चुकी है। आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है। कांग्रेस के इस आगाज़ ने भारतीय राजनीति में सैलाब ला दिया है। कांग्रेस की यात्रा ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
आज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत की है । पार्टी सांसद राहुल गांधी यात्रा का नेतृत्व कर रहे है। पार्टी सांसद राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेता और सांसद पी. चिदंबरम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य नेताओं ने कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में पदयात्रा शुरु की हैं।
