शिक्षक दिवस के अवसर में मुख्यमंत्री ने शिक्षा निति में एक बड़ी घोषणा की थी जिसमे कहा गया था कि छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में सप्ताह के एक दिन छत्तीसगढ़ी पढाई जाएगी, जिसका पालन अब छत्तीसगढ़ में शुरू हो चूका है| जांजगीर जिले में एक महिला शिक्षिका के छत्तीसगढ़ी पढ़ने का विडियो वायरल हो रहा है, जिसमे शिक्षिका छत्तीसगढ़ी पढ़ाती नजर आ रही है |
