छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में BJP ने बुधवार को राजधानी रायपुर में हल्ला बोला।
दरअसल बेरोजगारी के मुद्दे पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करने के लिए भाजपाइयों ने कमर कस लिया है।
आज सुबह से ही बिलासपुर सहित सरगुजा संभाग के भाजपाई सड़क व ट्रेन मार्ग से रायपुर पहुंचे। हर 15 मिनट में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट करते रहे. वही नगर निगम के पास बने मंच पर प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या सहित अन्य नेता पहुंचे हैं।
सांसद तेजस्वी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए। इससे पहले मंच पर कमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने संभाली और वह कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रायपुर के नेता काले गुब्बारे हाथ लेकर सड़क पर चलते नजर आए। नेताओं ने नारा लगाया रोजगार तो देना होगा, देना होगा। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री निवास की ओर कार्यकर्ता कूच करेंगे।
