युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इस रोजगार मेले में गरियाबंद जिले के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के बेरोजगार युवा आवेदन कर नौकरी का बेहतरीन अवसर पा सकते हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद से मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी 18 अगस्त 2022 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं द्वारा कुल 175 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने को इच्छुक हैं, वे अपने सम्पूर्ण शैक्षणिक दस्तावेजों और बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि में प्लेसमेंट कैंप में पहुंचकर रोजगार का अवसर पा सकते हैं। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।
पदों का विवरण
● भर्ती विभाग / संस्था का नाम – निजी नियोक्ता
● प्लेसमेंट कैम्प का स्थान – जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र परिसर गरियाबंद (छत्तीसगढ़)
● पद का नाम – फायरमैन, ड्राइवर (हैवी लाइसेंसधारी), सिक्युरिटी गार्ड, बीमा एडवाईजर
● कुल पदों की संख्या – 175 पद
● आवेदन मोड – ऑफलाइन (प्लेसमेंट कैंप)
● नौकरी की श्रेणी – प्राइवेट
● नौकरी का स्थान – गरियाबंद (छत्तीसगढ़)
रिक्तियों का विवरण
● फायर मेन
● ड्राइवर (हैवी लाइसेंसधारी)
● सिक्युरिटी गार्ड
● बीमा एडवाईजर कुल पदों की संख्या – 175 पद
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates) :-
● प्लेसमेंट कैम्प की तिथि : 18 अगस्त 2022 (प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)
● प्लेसमेंट कैम्प का स्थान : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गरियाबंद (छत्तीसगढ़)
शैक्षणिक योग्यता / अनिवार्यता
● आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं / 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
● आवेदक के पास वाहन चालक का हैवी लाइसेंस, फायर सेफ्टी में डिप्लोमा, आदि योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा
● आवेदक की न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
● आवेदक की अधिकतम आयु : 35 वर्ष
महत्वपूर्ण दस्तावेज
● आधार कार्ड
● रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ( हॉल ही का )
● मोबाइल नंबर
● ईमेल आईडी एड्रेस
● 10वी/12वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
● अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
आवेदन शुल्क
● अनु जाति – 00/-
● अनु जनजाति – 00/-
● फिजिकल हैंडीकैपेड PH – 00/-
● अन्य पिछड़ा वर्ग – 00/-
● सामान्य – 00/-
