राजनांदगांव अस्पताल में जलभराव
एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं बिलासपुर के जांजगीर-चांपा में भारी वर्षा और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बरसात की वजह से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पानी घुस गया है।
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों में प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बालोद, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम, बलौदा बाजार-भाटापारा, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है। इसके बाद नदी-नालों के कैचमेंट एरिया, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि इस बरसात से नहरों का प्रभाव बढ़ सकता है। खेत डूब सकते हैं और फसलें जलमग्न हो सकती हैं। रेलवे और सड़क परिवहन पर भी जलजमाव का असर हो सकता है। ऐसे क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा गया है।
धमतरी में बह गया पेंट से भरा ट्रक

धमतरी के नगरी के पास सिंदूर नदी में पेंट से भरा एक ट्रक बह गया। पेंट लेकर आंध्र प्रदेश से रायपुर आ रहे ट्रक ने पानी भरे पुल को पार करने की कोशिश की थी। ड्राइवर बाढ़ के तेज बहाव में ट्रक को संभाल नहीं पाया और ट्रक नदी में पलट गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह ड्राइवर और उसके सहयोगी को बचा लिया। लेकिन पूरा ट्रक और उसपर लदा माल नदी में बह गए।
बुधवार को मध्य छत्तीसगढ़ में जमकर बरसात – मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है।
