इस वैकेंसी में कर्मचारी चयन आयोग में 283 , BSF में 323, नाबार्ड में 170, PGCIL में 1166, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में 455 और इंडियन आर्मी में 189 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमिशन (SSC) में ऑफिसर्स के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत SSC 60th पुरुष और SSC 31st वुमेन के 189 टेक्निकल पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 175 पदों पर पुरुष और 14 पदों पर महिला कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 20 से 27 साल तक कि उम्र के कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ।
वैकेंसी डिटेल्स
- सिविल इंजीनियरिंग (कंस्ट्रक्शन) – 49 पद
- कम्प्यूटर साइंस – 42 पद
- इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स विंग – 17 पद
- इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग – 26 पद
- मैकेनिकल व ऑटोमोबाइल – 32 पद
- रीमोट सेंसिंग/प्लास्टिक टेक – 9 पद
सैलरी
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर केंडिडेट को हर महीने पे-लेवल-10 के तहत 56,100 रुपए से लेकर 1 लाख 77,500 रुपए सैलरी दी जाएगी वहीं कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 56,100 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आयु सीमा
189 पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने लिए लिए केंडिडेट की उम्र 1 अप्रैल 2023 तक 20 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
- सेना की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ‘Officer Entry Appln/Login’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद ‘Apply Online’ के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां ‘Officers Selection – ‘Eligibility’ पेज खुलेगा। जिसमें सभी सूचनाएं सावधानी से भरें।
- आवेदन का रजिस्ट्रेशन नंबर व फॉर्म प्रिंट आउट करके भी रख सकते हैं।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने 455 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स HAL की ऑफिशियल वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर 10 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। कैंडिडेट का सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
455 पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसलिए लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट की घोषणा की सितंबर महीने में होगी। हालांकि जरुरत पड़ने पर रिटन टेस्ट या फिर इंटरव्यू के आधार पर कैंडिडेट को सिलेक्ट किया जा सकता है।
ऐसे करें अप्लाई
- कैंडिडेट सबसे पहले www.apprenticeshipindia.org पर खुद को पंजीकृत करके यूनिक नंबर प्राप्त करें।
- अब HAL की वेबसाइट www.hal-india.co.in पर जाएं और ‘करियर’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक के सामने क्लिक करें और फिर गूगल फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
- अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
