जिनकी सालभर पहले मौत हो गई, स्वास्थ्य विभाग उनको भी लगा रहा कोरोना की प्रिकाशन डोज
दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग का अजीबो गरीब कारनामा सामने आया है। इस समय कोरोना की तीसरी डोज जगह-जगह लगाई जा रही है,पर टारगेट पूरा करने के चक्कर मे फर्जी आंकड़े भी प्रस्तुत कर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग, ऐसा ही मामला सामने आया है, कुआकोंडा ब्लाक की शिवदेवी सिंह की मौत एक साल पहले तीन अगस्त 2021 को हो गई थी। मौत से पहले स्वर्गीय शिव देवी को 1 अप्रैल 2021 को पहली डोज 24 जून 2021 को दूसरी डोज और विभाग अब 29 जुलाई को तीसरी डोज लगाने का दावा कर रहा है।
कोविड के ऑनलाइन प्रमाण पत्र में भी ये बताया जा रहा है, कुआकोंडा के सीएससी में विभाग मृत महिला को डोज लगाने की फर्जी जानकारी पोर्टल से दी जा रही है ऐसे ही और भी फर्जी प्रिकाशन डोज लगाने के सामने आए हैं, अनीश परिहार को 17 अप्रैल 2021 को पहली डोज 14जुलाई 21 को दूसरी डोज और बिना तीसरी डोज लगे 19अप्रैल 2022 को विभाग तीसरी डोज लगाने का दावा कर रहा है,जबकि सबंधित व्यक्ति ने बताया उसे अभी तक तीसरी डोज लगी ही नही है।
