बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से हेड कॉन्स्टेबल समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. बीएसएफ में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है. BSF ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई स्टेनोग्राफर के कुल 323 पदों पर भर्तियां होंगी.
ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट- bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे. बता दें कि, फिलहाल इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है.
बीएसएफ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन प्रक्रिया अगस्त महीने में शुरू होगी. हालांकि, इस वैकेंसी के लिए सिर्फ शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुई है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन की आखिरी तारीख और परीक्षा की डिटेल्स देख सकेंगे.
ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से फिलहाल इस वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवदेन प्रक्रिया अगस्त में शुरू हो सकती है. आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. आवेदन करने के लिए सबसे पहले मोबाइल नंबर और ईमेल की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम मे 12वीं पास होना चाहिए.
एएसआई स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास के साथ कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें.
