
राजधानी रायपुर के कंकाली पारा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने साइड नहीं देने पर युवक की हत्या कर दी। चाकू से गला रेतने के बाद नाबालिग फरार हो गई। जिसके कुछ देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दिनदहाड़े मर्डर से फैली सनसनी
जानकारी के मुताबिक लड़की ने जिस युवक की जान ली उसका नाम सुदामा था। रविवार दोपहर के वक्त लड़की अपनी मां को स्कूटी पर बैठाकर कहीं जा रही थी। रास्ते में आगे-आगे साइकिल पर सुदामा भी चल रहा था। संकरे रास्ते में लड़की ने हॉर्न बजाकर सुदामा से हटने को कहा, लेकिन सुदामा ने जगह नहीं दी। इस बीच लड़की के स्कूटर का बैलेंस बिगड़ा और उसकी मां गिर पड़ी। मां के गिरने के बाद लड़की को गुस्सा आ गया। वो सुदामा को पकड़ने के लिए लपकी, उसने अपने पास रखे चाकू को निकालकर सुदामा का गला रेत दिया।
सुदामा बोल-सुन नहीं सकता था
गला रेत ही सड़क पर खून बिखर गया। सुदामा की वहीं मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस कांड को अपनी आंखों से देखा, लोगों ने बताया कि सुदामा बोल-सुन नहीं सकता था, इसलिए वो हॉर्न कि आवाज सुन नहीं पाया।
