द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को आसान मुकाबले में हरा दिया. अब देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने जा रहीं द्रौपदी मुर्मू ने अब एक दो नहीं बल्कि 5 नए कीर्तिमान अपने नाम लिखवा लिया है.
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मूने आज गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है.
उन्होंने चुनाव में विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को एक बेहद आसान मुकाबले में हरा दिया. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने और फिर कई अन्य राज्य सरकारों तथा क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की ओर से समर्थन का ऐलान किए जाने के बाद से ही द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही थी. अब चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद नए राष्ट्रपति के खाते में कई नए कीर्तिमान शामिल हो गए हैं.
देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने जा रहीं द्रौपदी मुर्मू बनते ही एक दो नहीं बल्कि 5 नए कीर्तिमान अपने नाम लिखवा लिया है.
राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने सबसे बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है और वह कीर्तिमान है आजाद भारत में जन्म लेने वाली पहली ऐसी नेता जो देश की राष्ट्रपति बनी.
