कोरबा- छत्तीसगढ़ के मुल निवासियों की हक के लड़ाई लड़ने वालें छत्तीसगढ़ियां क्रांति सेना ने इस बार कूटरचना कर जाति प्रमाण बनाने और उस जाति प्रमाण पर नौकरी करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार खुद को आदिवासी बताकर 23 लोगों ने सरकारी नौकरी प्राप्त की है।
मामले की जानकारी होने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी सक्रिय हुए और मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे। यहां सवाल उठाना जायज हैं कि स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए यू तो काफी चक्कर लगाने पड़ते हैं लेकिन इन बाहरी लोगों का बड़ी आसानी से स्थायी जाति प्रमाण पत्र बन गया।
एसडीएम, पटवारी पर भी कार्रवाई की मांग
ऐसे में तात्कालीन एसडीएम, जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र समिति और पटवारी पर शक होन स्वभाविक है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने इस मामले मे कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी से शिकायत की है।
