18 घंटे से पत्नी-बेटी के साथ खुद को बंधक बनाने वाले कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली है.
जोधपुर स्थित CRPF ट्रेनिंग सेंटर में जवान ने रविवार शाम 5 बजे परिवार सहित खुद को सरकारी क्वार्टर के कमरे में कैद कर लिया था. 17 घंटे तक उसने न किसी से और न ही अधिकारियों और परिवार के मनाने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया. वह बार-बार बालकनी में आकर वह हवाई फायर करता रहा. फिर 18वें घंटे में जाकर कांस्टेबल ने अपना मोबाइल फोन ऑन किया.
जवान नरेश का कहना था कि उसे यहां किसी से भी बात नहीं करनी. उसे यहां के किसी भी अधिकारी पर भरोसा नहीं है. वह सिर्फ CRPF आईजी से बात करेगा जो कि दिल्ली में पोस्टेड हैं. कांस्टेबल की इस बात को सुनकर तुरंत दिल्ली फोन किया गया और आईजी विक्रम सहगल बिना देर किए जोधपुर पहुंच चुके थे. लेकिन तब तक उसने खुद को गोली मार ली.
