देश में कड़े कानून होने के बावजूद रेप और महिलाओं से छेड़छाड़ के मामलों में कमी नहीं आ रही है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले से सामने आया है,
दरिंदा कोटवार ने 4 चार की बच्ची को हवस का शिकार बनाया है। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी कोटवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उतई थाना क्षेत्र का है। लोक-लाज की भय से पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करा रहे थे। हिम्मत जुटाने में ही पीड़ित पक्ष को 4 दिन लग गए। ये घटना 30 जून की दोपहर की है।
4 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां से गांव का कोटवार लोकेश सोनवानी । बच्ची को देखकर उसकी नियत बदल गई। उसने देखा कि आसपास कोई भी नहीं है। इस पर उसने बच्ची को गोद में उठाया और चॉकलेट देने के बहाने खेत की तरफ ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और घर के पास बच्ची को छोड़कर भाग गया।
बच्ची को रोता हुआ देख परिजनों ने उससे पूछा।
इसके बाद जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत करनी चाही तो कोटवार ने धमकी देकर उन्हें चुप करा दिया। आखिर बच्ची की तकलीफ परिजन देख नहीं पाए और कोटवार को सजा दिलाने के लिए उतई थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी कोटवार को गिरफ्तार किया है।
