गांव के स्कूल में शिक्षक की कमी है से परेशान बच्चे पढ़ नहीं पा रहे है। स्कूल में शिक्षक न होने से वह बहुत ही परेशान और शिक्षा से दूर हो गए है। जिसका विरोध करते हुए स्कूली बच्चे हाथ में पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे है। घटना भखारा क्षेत्र के भेलवा कूदा गांव का है।
बच्चों की पढ़ाई को लेकर शासकीय कर्मचारी अक्सर स्कूल खुलने के बाद धरना प्रदर्शन करते हैं। जिससे स्कूल में शिक्षक की कमी होती है …..
जब गर्मी की छुट्टियां होती हैं उस समय वे अपना धरना प्रदर्शन नहीं करते। बच्चों की पढ़ाई से उन्हें सरोकार नहीं है।
अधिकांश शासकीय स्कूल में अध्यापन करने वाले शिक्षक अपने बच्चों को महंगे निजी स्कूलों में दाखिला करा लेते हैं और वे स्वयं इस तरह का धरना प्रदर्शन करते हैं। स्कूल खुले हुए मुश्किल से 15 दिन ही हुए हैं और अभी से इनका धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई को बाधित किए बिना भी अपना विरोध जताया जा सकता है, लेकिन इन दिनों स्कूलों की पढ़ाई को बंद कर प्रदर्शन करना आम बात हो गई है।
