रायपुर IHM में डायरेक्ट एडमिशन-हॉस्पिटेलिटी एंड होटल मैनेजमेंट में BSc सहित डिप्लोमा कोर्स में लें प्रवेश
संस्थान प्रबंधन के मुताबिक, राज्य के वे छात्र जो होटल प्रबंधन के विषयों पर तीन वर्षीय डिग्री कोर्स करना चाहते हैं और एनसीएचएम जेईई परीक्षा में किसी कारण से उपस्थित नहीं हो पाए है वे भी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से डिग्री कोर्स में सीधे प्रवेश ले सकते हैं। डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी संकाय में 12 वीं पास है। 12वीं में कम से एक विषय अंग्रेजी होना अनिवार्य रखा गया है।
डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आयु की अधिकतम सीमा 25 साल और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 28 साल निर्धारित है। कोर्स में आवेदन के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 200 रुपए और अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 100 रुपए का शुल्क निर्धारित है। कोर्स के बारे में अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.ihmraipur.com अथवा नवा रायपुर के उपरवारा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन से ली जा सकती है। संस्थान के फोन नंबर 0771-2972411/2990302 से भी इसके बारे में जानकारी ली जा सकती है।
