एक टेलर मास्टर की गला काटकर की गई हत्या को लेकर जनमानस में काफी रोष व्याप्त है। देशभर में इस घटना के विरोध में लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच नामक संगठन ने बुधवार सुबह प्रदर्शन किया
राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थक कन्हैयालाल की दिनदहाड़े हत्या के बाद मध्य प्रदेश में भी इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक तरफ जहां संस्कृति बचाओ मंच ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया। वहीं, बजरंग दल ने भी आतंकवाद का पुलता जलाकर विरोध जताया। इसे लेकर अब ट्वीटर पर भी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।
राजस्थान के उदयपुर की घटना को मध्यप्रदेश में भी जमकर विरोध हुआ। घटना की निंदा करते हुए बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला जलाया साथ ही कन्हैयालाल के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल ने चेताते हुए कहा कि अगर हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो बजरंग दल सड़कों पर उग्र प्रदर्शन करेगा।
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में अटल पथ पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया। इस दौरान चंद्रशेखर तिवारी ने अशोक गहलोत से मांग की, कि आरोपियों को जनता को सौंप दिया जाए। जिस तरह उन्होंने एक निर्दोष टेलर कन्हैयालाल को मौत के घाट उतारा उन्हें सड़क पर फांसी दी जानी चाहिए।
