कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सभी यूजर्स के लिए एक अलर्ट जारी किया है, जो कमर्चारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ईपीएफ खाते की जानकारी धोखेबाजों के हाथ लग गई, तो वे आपके खाते से आपकी कमाई उड़ा सकते हैं।
ईपीएफओ ने अपने सभी यूजर्स के लिए अलर्ट जारी करते हुए एक ट्वीट में लिखा, ‘कभी भी अपने सदस्यों से व्यक्तिगत विवरण जैसे आधार, पैन, यूएएन, बैंक खाता या ओटीपी फोन या सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए नहीं कहता है। ईपीएफओ आगे कहता है, किसी भी सेवा के लिए ईपीएफओ कभी भी व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से कोई राशि जमा करने के लिए नहीं कहता।
ईपीएफओ ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि ईपीएफओ अपने मेंबर से कभी आधार, पैन, यूएएन, बैंक डिटेल की जानकारी नहीं मांगता। ऐसे में, अगर कोई आपसे फोन या सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारी मांगे तो सावधान हो जाएं और कतई इसे शेयर न करें। इस तरह के फर्जीवाड़े वाले फोन कॉल पर जवाब न दें या ऐसे किसी मैसेज का रिप्लाई न करें।
