महिला को कुएं में उतरते देख लोगों के उड़े होश, नजदीक जाकर देखा तो मिली चार लाशें
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में तीन बच्चियाें सहित मां का शव कुएं से बरामद हुआ है। जिले के जतारा मुहारा गांव का यह मामला है। बताया जा रहा है कि लोगों ने एक महिला को कुएं में उतरते हुए देखा। इसके बाद नजदीक जाकर देखा तो हैरान ही रह गया। कुछ देर बाद कुएं से एक नहीं बल्कि चार लाश मिले।
प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा अपने बच्चों के साथ आत्महत्या की बात सामने आई है। मृतकों की पहचान में जतारा मुहारा गांव निवासी महिला रामदेवी कुशवाह, उनकी 5 वर्षीय बेटी, दूसरी 3 वर्षीय बेटी और तीसरी 8 माह की बेटी के रूप में की है।
बताया जा रहा है आज सुबह जब लाेगाें ने तीन बच्चियाें सहित मां का शव कुएं में उतराते देखा ताे हाेश उड़ गए। आनन-फानन मामले की जानकारी पुलिस काे दी गई। साथ ही दमकल अमले काे भी बुलाया गया। इसके बाद स्थानीय निवासियाें की मदद से जैसे-तैसे शवाें काे बाहर निकाला गया है।
पुलिस अब इस पड़ताल में जुटी है कि इन चाराें की हत्या की गई है या फिर यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है। पुलिस महिला के रिश्तेदाराें एवं ग्रामीणाें से भी इस संबंध में पूछताछ कर रही है।
