चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को ये सलाह है कि किसी भी स्थिति में 28 और 29 जून को यात्रा करने बचे।
दरअसल यह एडवाइजरी मौसम विभाग ने जारी किया है। उत्तराखंड में भले ही मानसून खिसक गया हो, लेकिन अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है।
इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। बता दें कि प्रदेश में लगातार बारिश के बाद पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटनाएं होती है। ऐसे में इन घटनाओं को लेकर मौसम विभाग चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 से 28 जून तक बारिश का येला अलर्ट और 29 जून को भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इधर भारी बारिश और प्री मानसून के दस्तक देने के साथ ही पर्यटन विभाग ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस यात्रा सीजन में अब तक चारों धामों में से यमुनोत्री धाम में तीन लाख से ज्यादा, गंगोत्री धाम में चार लाख से ज्यादा, केदारनाथ धाम में सात लाख से ज्यादा और बदरीनाथ धाम में आठ लाख से ज्यादा यात्री दर्शन के लिए आ चुके हैं।
