जनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने कहा कि राजनांदगांव जिले में एक दुर्घटना के बाद कार में लगी आग से एक परिवार के 3 बच्चों सहित पांच सदस्य जिंदा जल गए। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और हादसे की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हादसे की जो तस्वीरें आईं हैं वो विचलित कर देने वाली हैं।
मृतक परिवार खैरागढ़ का रहने वाला था।
खबर के मुताबिक खैरागढ़ निवासी सुभाष कोचर की पत्नी अपनी बेटियों के साथ कार में बालोद से रात करीब 12 बजे खैरागढ़ लौट रहे थे। हादसे के समय सभी बालोद जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास देर रात करीब दो बजे हुई. पुलिस अधिकारी ने कहा, ”एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार पुलिया की रेलिंग से टकराकर पलट गई और सड़क से फिसल गई. इसके बाद कार में आग लग गई, जिसके कारण उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
मृतकों की पहचान सुभाष कोचर, उनकी पत्नी कांति देवी और उनकी तीन बेटियों भावना, कुमारी वृद्धि और पूजा के रूप में हुई है. दंपति की तीनों बेटियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया और जले हुए शवों को बाहर निकाला.पुलिस इस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है.
