रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में आज नामांकन जमा करने का आखिरी दिन है। रायपुर नगर निगम से BJP (भारतीय जनता पार्टी) की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने आज निगम के सभी 70 वार्डों में पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों के साथ विशाल रैली निकालकर शहर का भ्रमण करते हुए अपना नामांकन जमा किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन, विधायक सुनील सोनी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बता दें कि BJP इस नामांकन रैली का स्वागत करने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर जनता भी लालायित दिखी। रैली जैसे-जैसे नामांकन स्थल की ओर बढ़ती गई, वैसे-वैसे अलग-अलग वार्ड से भी लोग रैली में शामिल होते गए। इस मौके पर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे के साथ बीजेपी के कई पार्षद प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किया।
रायपुर में 70 वार्ड हैं, 2019 के चुनाव में बीजेपी के 29 पार्षद चुनाव जीते थे, जबकि कांग्रेस के 34 पार्षद चुनाव जीते, वहीं सात निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते थे। ऐसे में यहां भी मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।
नामांकन रैली में दिग्गजों का दम: मीनल चौबे की नामांकन रैली में बीजेपी के दिग्गज नेता भी शामिल हुए. बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक और चुनाव संचालक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव सहित कई बड़े नेता शामिल हुए. आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्र दफ्तर के भीतर मीनल चौबे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता ही नामांकन दाखिल करने गए. मीनल चौबे ने बातचीत में कहा कि हम रायपुर के सभी 70 वार्डों में जीत दर्ज करेंगे. रायपुर नगर निगम से कांग्रेस का राज खत्म होने वाला है.




