महानदी के किनारे बसे गांव को जारी की गई चेतावनीगंगरेल बांध में प्रति सेकंड 37 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है. अब तक 32 टीएमसी क्षमता वाले गंगरेल बांध में जलभराव क्षमता का 90 फीसदी के करीब पानी भर चुका है. प्रशासन ने एतिहात के तौर पर महानदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों को जिला प्रशासन ने मुनादी कर अलर्ट कर दिया है.
भारी बारिश से राज्य की सभी बड़ी नदियों में जलस्तर बढ़ गया है. इससे अब गंगरेल डैम में भी 90 प्रतिशत पानी भर गया है. इससे डैम लबालब भर गया. जिसके बाद रविवार को दोपहर में गंगरेल बांध के सभी 14 गेटों को खोल दिया गया. प्रशासन ने महानदी के आसपास के गांव में अलर्ट जारी किया है.
दरअसल, रायपुर संभाग के लगभग सभी जिलों में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है. इसमें धमतरी जिला भी शामिल है. यहां लगातार बारिश हो रही है. जिले के तकरीबन सभी बांध 90 फ़ीसदी तक भर चुका है. लगातार पानी की आवक को देखते हुए रविवार को 3:30 बजे गंगरेल बांध के सभी 14 गेटों को खोल दिया गया है. जहां से महानदी में तकरीबन 7800 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. इसके अलावा बिजली उत्पादन के लिए 2224 हजार क्यूसेक छोड़े गए है.गेट खोलने से पहले सायरन से आसपास के क्षेत्र में अलर्ट किया गया है
